जहानाबाद में हम पार्टी व महागठबंधन का विद्रोह उभरकर सामने आय
जहानाबाद।जिले के निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन कर दिया। वे हम पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। जहानाबाद (216) से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया ।
उन्होंने गांधी मैदान में नामांकन के पूर्व लोगों को संबोधित किया।जो काफी संख्या में उनके समर्थक आए हुए थे। उन्होंने अपने भाषण में कई आरोप लगाया। कहा कि हमने काफी समय से हम पार्टी मै कार्यकर्ता के रूप में काम किया। हमें काफी दिन से जहानाबाद से टिकट देने की बात केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा आश्वासन दिया जा रहा था। मैं उसी के तैयारी कर रहा था। जब विधानसभा आया तो सारे सीट को अपने परिवार एवं कुछ बड़े पूंजी पत्तियों के हाथों बेच दिया ।
मैंने अपने सभी लोगों के बीच जाकर काफी समय से एक प्रत्याशी के रूप में काम कर रहा था। मैं अपने कार्यकर्ता से पूछा कि अब हमें क्या करना चाहिए।
उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि आप निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जहानाबाद से करें।आपकी जीत सुनिश्चित होगी। क्योंकि जीत या हार किसी पार्टी के बैनर तले नहीं। बल्कि जनता के हाथ में होती है। जो आपके साथ है। मुझे उन पर विश्वास है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान यह भी कहा कि हम काफी समय से जितना मांझी के साथ अपना समय दिया। अब हम अपने जनता के बीच जीत के बाद या हार के बाद भी रहेंगे। मेरा उनका संबंध बनेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि जहानाबाद की जनता आशीर्वाद हमें प्राप्त होगी।जनता ने भी उनके मनोबल को काफी जोरदार तरीके से बढ़ा रहे थे। यह देखा जा रहा था कि दलित महादलित परिवार का लोग काफी संख्या में उनके पास पहुंचे हुए थे।
दूसरे तरफ घोसी विधानसभा (217 )से आज रामबली सिंह यादव माले पार्टी के चिन्ह पर अपना नामांकन अपने समर्थ को के साथ आकर किया एवं महागठबंधन में विद्रोह की छलक साफ दिखाई दिया साथ अरवल विधायक महानद जी साथ थे। काफ़ी मान मैनुअल के बाद भी नहीं माने और आज c p I बैनर पर उन्होंने अपना नामांकन कर दिया।



