निगम के निवर्तमान पार्षदों ने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सौपा ज्ञापन,नगर निगम चुनाव कराने की मांग की

रांची: झारखंड में नगर निगम और नगर परिषद का चुनाव करने की मांग को लेकर शनिवार को रांची नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों ने भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। वहीं निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार झा,बिनोद कुमार सिंह सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि  हम लोगों ने रांची नगर निगम चुनाव अविलंब कराने का आग्रह किया है। निगम चुनाव नहीं होने से जनता को परेशानी का सामना करना पर रहा है। साथ ही निगम में भ्रष्टाचार भी बढ़ने की संभावना है। यदि राज्य सरकार ऐसा नहीं कर पा रही है तो पंचायत चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव को भी एक्सटेंशन देने की आदेश जारी करे। वार्ड पार्षद विहीन हो गया है। पार्षदों को अवधि विस्तार मिल जायेगा तो विकास का काम चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *