महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा नवनिर्वाचित महापौर का स्वागत
रांची :श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के नेतृत्व में नव निर्वाचित रांची की महापौर रोशनी खालको को श्री महावीर मंडल रांची महानगर के केंद्रीय कार्यालय में सम्मानित किया गया मंडल के अध्यक्ष द्वारा उन्हें तलवार एवं रामजी का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया एवं मंडल के पदाधिकारी के द्वारा चुनरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में रांची महानगर के डॉक्टर दिलीप सोनी ,रोहित शारदा, सतीश सिन्हा ,बादल सिंह,राजन प्रसाद, शंकर गुप्ता, संजू गुप्ता, कौशल साहू, अमन सिंह, सहित अन्य लोग सम्मिलित थे।महापौर ने कालीस्थान रोड ,चर्च रोड में मतदाताओं को धन्यवाद दिया एवं मेंन रोड स्थित महावीर मंदिर ,मां काली मंदिर एवं बंगलामुखी मंदिर में जाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर ने कहा कि रांची की जनता की सुविधा के लिए जो भी निर्णय लेना होगा वह लिया जाएगा।



