आपातकाल के 50 वी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री सचिवालय को ज्ञापन
पटना।1975 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा भारत में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूरा होने पर बुधवार को संपूर्ण भारत में संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह आपातकाल लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन आंदोलन के दौरान देश के आंतरिक सुरक्षा को खतरे में बताकर लगाया गया था।
संविधान हत्या दिवस पर संपूर्ण भारत के साथ ही बिहार में भी लोकतंत्र सेनानियों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों व समारोह के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा में शहीद हुए शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन बिहार प्रदेश के प्रदेश सचिव (मुख्यालय )विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह ने इस अवसर पर बिहार के सीएम के नाम संबोधित मुख्यमंत्री सचिवालय को ज्ञापन सोपा। उक्त
ज्ञापन में जे पी सेनानियों का पेंशन बढ़ोतरी, कैशलेस इलाज व मरणोपरांत राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि किए जाने व जीवित बच्चे जे पी सेनानियों को ताम्रपत्र से सम्मानित करने व उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देकर स्वतंत्रता सेनानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
श्री श्याम ने बताया कि महाराष्ट्र में कुछ ही दिन पूर्व इमरजेंसी के लड़ाकूयों में शामिल मिसा बंदियों का पेंशन बढ़कर दोगुना कर दिया गया है।



