प्रखण्ड अध्यक्ष के मजबूत नींव पर ही संगठन का स्वरुप और ढ़ांचा खड़ा होता: अविनाश पांडे

रांची : नवनिर्वाचित प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों के पहले सम्मेलन को संबोधित हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा की प्रखण्ड अध्यक्ष के मजबूत नींव पर ही संगठन का स्वरुप और ढ़ांचा खड़ा होता है, प्रखंड अध्यक्षों को तयसंगठन के नींव का पत्थर बनना है, प्रखंड अध्यक्ष ही हमारे नाक,कान और आंख होते हैं और काफी संघर्ष के उपरान्त एक राजनैतिक कार्यकर्ता तैयार होता है और तब जाकर प्रखण्ड अध्यक्ष का निर्वाचन होता है।अविनाश पाण्डेय ने प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर देश और दुनिया की गहरी नज़र है और जिस प्रकार 8 वर्षों में लोकतांत्रिक प्रणाली को तहस नहस किया जा रहा है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है,ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन साफ संकेत दे रहा है कि देश की राजनीति करवट ले रही है। उन्होंने कहा प्रदेश कांग्रेस कमिटी 10 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक 90 दिन भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है जिसे झारखण्ड में सफल करना है। उन्होंने कहा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के इतिहास में पहली बार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष को जिम्मेदारियों के मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि 7 महीनों से संघर्षशीलता और प्रतिबद्धता के साथ दिये गये कार्यक्रमों में अपने आप को जोड़कर चाहे सड़कों पर उतरने की बात हो चाहे सदस्यता की बात हो हमारे हर एक पदाधिकारी ने ईमानदार भूमिका निभाई है उसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूं।
इसके पूर्व संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का संगम गार्डन में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक के उपरांत मीडियाकर्मियों से बात करते हुए संगठन शक्ति अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कल पीसीसी डेलीगेट्स की बैठक में सभी नवनिर्वाचित 320 प्रदेश प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित  राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी ग्रहण करने का अनुरोध किया था और आज भी सभी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्षों ने भी राहुल गांधी जी से कांग्रेस का नेतृत्व करने की मांग की है।
      आलोक दूबे ने कहा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय के नेतृत्व में लगातार पार्टी के कार्यक्रम मजबूती से संचालित हो रहे हैं और कांग्रेस का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा झारखण्ड में भी पूरी ताकत से सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *