आम पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों में छाया मातम जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता:

सेन्हा-लोहरदगा: अरु ग्राम में युवक का शव आम पेड़ से मिला लटका फांसी लगा कर किया आत्म हत्या अहले सुबह हुई परिजनों को जानकारी जांच में जुटी पुलिस सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरु पंचायत ग्राम में अरु निवासी भौका पाहन के 26 वर्षीय पुत्र गणेश उराँव का शव आम पेड़ से लटका हुआ देख परिजनों के बीच मातम छा गया। घटना की जानकारी परिजनों को अहले सुबह हुई बताया जाता है कि घर के सदस्य सुबह में शौच के लिए बारी के ओर गया तो देखा कि गणेश उराँव का शव आम पेड़ से लटका हुआ है। जिसके बाद शोर गुल्ल सुन परिजनों ने आनन फानन में शव को पेड़ से उतार कर सेन्हा समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। वहीं इस घटना की सूचना सेन्हा थाना प्रभारी ऋषिकांत को मिलते ही उनके निर्देश पर स0आ0नि0 श्रीकांत दास,पवन सोरेन दल बल के साथ अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए अग्रेतर कारवाई में पुलिस जुट गई। परिजनों ने बात की गणेश उराँव रात्रि में खाना खा कर अपने कमरे में सोने गया। और हम सभी भी सो गए घटना कब हुआ इसकी जानकारी किसी को नही है। साथ ही बताया कि किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग दो वर्षों से चल रहा था। और उस लड़की को घर लेकर आया था। लेकिन घटना के पहले लड़की चली गई। वही प्रशासन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही घटना का खुलासा होगा। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि प्रथमा दृष्टया फांसी लगाने से हत्या प्रतीत हो रहा है। परंतु इस घटना में परिजनों कर बताने के अनुसार संदिग्ध मानते हुए सभी पहलू पर जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *