हाईवा की चपेट में आने से 52 वर्षीय राजकिशोर सिन्हा की दर्दनाक मौत
रांची : गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरो (भोरंडीहा) स्थित वेंकटेश्वर स्पंज आयरन फैक्ट्री में कोयला खाली कराने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से 52 वर्षीय सुपरवाइजर राजकिशोर सिन्हा की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बोरे में पैक कर अस्पताल भेजने का आरोप लगाया है।


