रांची में फैशन पॉइंट का दो दिवसीय 49 वां फैशन एण्ड लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का आगाज
रांची : राजधानी रांची के रामादा होटल में फैशन प्वाइंट का दो दिवसीय लाइफस्टाइल मेला शनिवार को शुभारंभ हो गया। दो दिनों के इस मेले में शॉपिंग ही नहीं, बल्कि फैशन, उत्सव और खुशियों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।
लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी,अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह, फैशन पॉइंट की चैयेरपर्सन रीना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जला कर एवं फीता काट कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने मेला में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। डिजाइनर सरीस,ब्राइडल कलेक्शन,गरारा-शरारा,इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न कूटफिट्स को लोगों ने खूब सराहा। आगंतुकों ने प्रदर्शनी की भव्यता और कलेक्शन्स की विविधता को बेहद सराहा और दिनभर शॉपिंग का उत्साह देखने को मिला।
वहीं फैशन पॉइंट की चैयेरपर्सन रीना अग्रवाल ने बताया कि रांची का प्यार और उत्सव हर बार हमें कुछ नया और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। इस प्रदर्शनी में हमने प्रीमियम फेस्टिव एण्ड वेडिंग शॉपिंग का ऐसा संगम प्रस्तुत किया है जो आगंतुक के लिए अनुभव बनेगा।मेला का समय सुबह 11 बजे से शाम के 8 बजे तक है और सात को इसका समापन हो जाएगा।



