पैगम्बर मोहम्मद साहेब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत, त्याग बलिदान मानव जाति हेतु भाईचारगी का संदेश देता है: आलोक दूबे

रांची:छ: वर्षों के लिए निलंबित/निष्कासित वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने झारखंड वासियों को, देशवासियों को एवं मुस्लिम भाइयों को मुहर्रम की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा मुस्लिम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर मोहम्मद साहेब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत, त्याग बलिदान मानव जाति हेतु भाईचारगी का संदेश देता है। उन्होंने मुहर्रम के अवसर पर कहा कि मुसलमानों के लिए यह महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इस दिन को मुस्लिम समुदाय मोहम्मद हुसैन के नाती हुसैन की शहादत के तौर पर मनाते हैं।
आलोक दूबे ने कहा कि आज का दिन विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मुहर्रम के दिन ताजिया निकालने की भी परंपरा है,जिसमें कई झांकियां भी शामिल हुआ करती है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के नये साल की शुरुआत इसी महीने से होती है। मुहर्रम को अधर्म पर धर्म की जीत का भी प्रतीक माना गया है।
कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने मुहर्रम जुलूस के दौरान बोकारो के पेटरवार में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर नौजवानों के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है एवं सरकार से मांग की है मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बिना निलंबित नेता फिरोज रिजवी मुन्ना ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को पवित्र मुहर्रम की बधाई देते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद के प्यारे नवासे एवं कर्बला के शहीदों की कुर्बानी समाज के लिए सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश देता है।
कांग्रेस नेता कुमुद रंजन,संजीत यादव, अभिषेक साहू ने भी मुहर्रम की राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *