प्रदेश राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव पर जानलेवा हमले की घटना घोर निंदनीय:संजय यादव

रांची : झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव व गोड्डा के पुर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव पर जानलेवा हमला घोर निन्द्नीय है। इस घटना की जितनी निन्दा की जाय कम है।एक पुर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करना समझ से परे है व गोली चलाना यह दर्शाता है कि उनकी हत्या करने की गहरी साजिश थी और गोली चलाने वाला अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है।लेकिन अपनी सूझ बूझ व भगवान की कृपा से जान बच गई! गोली चलाना और फिर परिवार के सदस्यों के साथ मारपिट करना अति शर्मनाक है। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल राज्य सरकार से मांग करती है कि गोली चलाने वाले जो भी अपराधी है उन्हे तत्काल गिरफ्तार किया जाय तथा पकड़े गये हथियार की भी जांच की जाय की हथियार अवैध है या चोरी का है,एवं पुर्व विधायक संजय सिंह यादव एवं उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा मुहैया कराई जाय।
इस जानलेवा हमले की निन्दा पुर्व सांसद घूरण राम,पुर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, उपाध्यक्ष श्यदास सिंह,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, लक्ष्मण यादव,अनीता यादव,कमलेश यादव,घनश्याम चौधरी, इरफ़ान अंसारी,अजय चन्द्रवंशी,हरदेव साहू, सहित अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने इस घटना की तीब्र निन्दा की है तथा हमला करने वाले अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *