माउंट कार्मेल स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

रांची : ओरमांझी में माउंट कार्मेल स्कूल में वार्षिक महोत्सव सह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप और विशिष्ट अतिथि के रूप में लापुंग एसडीओ मिस उषा,ओरमांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव में  बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ।अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और गुलदस्ता एवं मेमंटो देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि  राजेश कच्छप ने स्कूल प्रबंधक छात्राओं  को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.बच्चों की प्रतिभा देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मंजिल नहीं पाई जा सकती है, और माउंट कार्मेल स्कूल एक ऐसा स्कूल है जहां पर अफसर से लेकर मजदूर तक के बच्चे पढ़ाई कर समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।स्कूल के निदेशक फादर दीपक कुजूर ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों के मनोबल को बढ़ाना और उनमें रुचि जगाना है। इस स्कूल के बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है.समारोह में मुख्य रूप से

 लापुंग एसडीओ मिस उषा, ओरमांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया,उप प्रमुख रिजवान अंसारी, जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा सरिता देवी, विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो सुनील कुमार

सहित सैकड़ों गणमान अतिथि, शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *