राजधानी रांची के धुर्वा सीटीओ में जमकर चाकूबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, सात की हालत गंभीर

रांचीः झारखंड में आपसी विवाद की घटनाएं भी भड़ रही हैं। राजधानी रांची के धुर्वा इलाके सीटीओ में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर चाकूबाजी हुई। इस चाकूबाजी में एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। जिसमें सात की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ए़डमिट कराया गया है। पुलिस पूरे मामले का छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पैसे के लेन देन को लेकर इस्राइल अंसारी और शाहिद अंसारी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बहसबाजी बढ़ती चली गई। देखते ही देखते बहस इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग चाकूबाजी में उतर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *