हेमंत सोरेन आदिवासी नेता हो सकते हैं,आदिवासियों के नेता नहीं : अमर बाउरी

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट के दौरान पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा अपने आप को आदिवासियों के नेता बोलने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने जमकर उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा हेमंत सोरेन या चंपाई सोरेन आदिवासी नेता हो सकते हैं।लेकिन आदिवासियों के लीडर नहीं हो सकते हैं। आप अपनी गलत करनी से पूरे समाज को नहीं जोड़ सकते हैं। वहीं श्री बाउरी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने अपने भारत के धर्म को अपनाने का काम किया। ईसाई और दूसरे धर्म को नहीं अपनाया ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को कांग्रेस के शासनकाल में जेल भेजा गया। आज उनके साथ सरकार बनाने का काम झामुमो ने किया है। हेमंत सोरेन को पहली बार विधायक से उप मुख्यमंत्री भाजपा ने बनाया। पहली बार जन जातीय महिला को सर्वोच्च पद राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया है। भाजपा ने झारखंड के कई आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया है। कांग्रेस का आदिवासी प्रेम एक धोखा है। उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा को जेल भेजने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस कभी भी यहां के लोगों का भला नहीं चाहती है। कांग्रेस पर सवार राजनीतिक पार्टी खोखला हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *