रांची के कडरू में11से15 फरवरी तक स्वामी मुकुंदानंद महाराज का दिव्य प्रवचन का आयोजन

रांची : राजधानी रांची के कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव स्कूल चिल्ड्रन पार्क में11से15 फरवरी तक जगतगुरु श्री कृपालु जी महाराज के वरिष्ठ प्रचारक स्वामी मुकुंदानंद महाराज का दिव्य प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

राधा गोविंद धाम के द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को आयोजन समिति ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। समिति के सदस्य महेंद्र शर्मा और मंजरी ने बताया की स्वामी मुकुंदानन्द जी महाराज का पूरी दुनिया में पचास लाख से अधिक फॉलोवर्स है। स्वामी मुकुंदानंद महाराज की कई अध्यात्म की पुस्तक प्रकाशित हुई है। स्वामी आईआईटीएन है। देश विदेश में करोड़ों लोग इनके शिष्य हैं।11-15 फरवरी तक पांच दिवसीय दिव्य प्रवचन से राजधानी भक्तिमय हो जायेगा। रोजाना शाम 6-8 दिव्य प्रवचन होगा। इस अवसर पर प्रमोद शास्वत,गोपाल जी,रमाकांत जी,सर्वेश जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *