दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,कहा-सांप्रदायिक शक्तियों को भगाने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा

रांची : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव दो दिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार को पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रितिवाज और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।


बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलूंगा और बात करूंगा।चुनाव से पूर्व सभी विपक्ष से बात करूंगा विशेष कर क्षेत्रीय दलों से। हर दल चाहता है कि हम अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लडे ,किंतु जो जहां जहां मजबूत है चुनाव लड़ेगा। हम अपनी ताकत को बढ़ाएंगे तभी चुनाव के लिए सक्षम हो पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से बाहर रखने के लिए सभी गैर भाजपा दल को एकजुट होना पड़ेगा। राजद प्रारंभकाल से सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ता आया है। राजद प्रमुख इसके लिए लंबे समय से संघर्ष करते आए हैं। राजद देश के सभी क्षेत्रीय दलों को एकजुट करेगा। झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन से बात की जाएगी। तेजस्वी यादव एयरपोर्ट से सीधे कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास को रवाना हो गए। वहां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कई मुद्दे पर बातचीत हुई।
बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उनके स्वागत में प्रदेश राजद खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने तेजस्वी यादव को बुके देकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के झारखंड आने से हम सभी राजद कार्यकर्ताओं ने नया जोश आया है। तेजस्वी यादव को सुनने पूरे प्रदेश से राजद कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। रविवार फरवरी को कार्निवल में राजद कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे।
बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर स्वागत करने वाले में
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी, पूर्व मंत्री श्याम रजक,झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव,पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,युवा अध्यक्ष रंजन यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, युवा के प्रधान महासचिव मो फिरोज अंसारी,अंजयमेहता,कमलेश यादव,अवधेश यादव,मदन यादव,श्यामदास सिंह,पिंकी यादव,सुनीता चौधरी,शैलेंद्र शर्मा, अर्जुन यादव,रामकुमार यादव,शौकत अंसारी,मो गफार अंसारी,तारकेश्वर यादव, विशु विशाल,मनोज अग्रवाल,सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *