पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में सुधीर राणा ने किया भाजपा का सदस्यता ग्रहण

संवाददाता : बरही पटना रोड निवासी कांग्रेस एवं वर्तमान विधायक उमाशंकर अकेला के सक्रिय कार्यकर्ता सुधीर राणा ने सोमवार को भाजपा के एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होकर भाजपा का दामन थामा। बता दे कि पूर्व विधायक मनोज कुमार की अगुवाई में सुधीर राणा ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। जिसे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से फूल माला से स्वागत करते हुए भगवा गमछा ओढ़ाकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *