गोला प्रखंड क्षेत्र में सुहागन महिलाओं ने की वटसावित्री की पूजा, अपने अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की

गोला:गोला प्रखंड क्षेत्र के गोला, कमता, बरियातू, मगनपुर, बंदा, डिमरा, सोसो, हेमतपुर, हेसापोड़ा, बरलंगा सहित अन्य क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से वटसावित्री पूजा मनाई गई। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं द्वारा अपने सुहाग के दीर्घायु होने की कामना की। बरियातू के पंचमंदिर समीप वटवृक्ष पर महिलाओं ने रक्षा सूत्र बाँधा और पूजा याचना कर पति की लंबी आयु की कामना की गई महिलाओं में आज के दिन काफी हर्षोउल्लास और उपवास रखकर वटवृक्ष पर पूजा करती हैं यह पर्व पति की लंबी आयु और परिवार के सुख शांति की कामना को लेकर महिलाएँ पूजा करती हैं। यहाँ पंडित उदय चरण पांडे विधि विधान से पूजा कराया। पुजा में गाँव की महिलाएँ जिम्मी चक्रवर्ती, रिंकी देवी, भाग्यलक्ष्मी देवी, पूजा देवी, शीला चक्रवर्ती, अनीता देव, रिंकी देवी, पिंकी देवी, माया देवी, किरण देवी काजल देवी सुलेखा देवी , सविता देवी, पूजा देवी, चिंता देवी, लक्ष्मी देवी ,पारो देवीसहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *