पीरपैंती के सुबोध सिंह ने ली लोजपा (रा)की सदस्यता

गणादेश ब्यूरो
पटना: लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की मौजूदगी में 2005 में पीरपैंती विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे सुबोध कुमार सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय कृष्णापुरी पटना मे लोजपा (रामविलास) में शामिल होकर लोजपा( रामविलास) की सदस्यता ली।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि सुबोध कुमार सिंह बहुत ही कर्मठ व्यक्ति हैं। वह हमेशा जनता के बीच अपने क्षेत्रों में सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *