रामनवमी शोभायात्रा में मुरहू में दो समुदाय के बीच पथराव,कई लोग घायल,पुलिस छावनी में तब्दील मुरहू,धारा 144लागू

रांची: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान खूंटी जिले के मुरहू में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प की  घटना सामने आई है। दोनों समुदाय के तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बीच मुरहू में जबरदस्त तनाव का माहौल बन गया। यह घटना मुरहू के मुस्लिम बस्ती में हुई है। बताया जा रहा है कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जब शोभायात्रा मुरहू के मुस्लिम बस्ती से गुजर रही थी तभी  अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से शोभायात्रा पर पत्थरबाजी होने लगी। इसमें शोभायात्रा में शामिल कई लोगों को पत्थर से चोट लगी और घायल हो गए। रातभर मुस्लिम बस्ती में तनाव का माहौल बना रहा।दूसरे दिन घटना के विरोध में कई हिंदू संगठनों ने मुरहू बाजार को बंद करवाया।  वहीं शनिवार को खूंटी से मुरहू पहुंचे बजरंग दल के नेता प्रियंक भगत और अन्य लोगों पर भी मुस्लिम पक्ष ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी को तोड़ फोड़ कर दिया। प्रियंक भगत ने कहा कि मेरी तो जान चली जाती। इसलिए मुझपर लोग टूट पड़े। वे लोग कह रहे थे कि प्रियंक भगत को मार डालो। यहां पर पुलिस प्रशासन का कोई व्यवस्था नहीं है। वहां पर एक दूसरे समुदाय के लोग पथराव करते रहे। लेकिन जिला मुख्यालय से पुलिस घंटों बाद पहुंची। यह पुलिस प्रशासन की लापरवाही है।
वहीं मुरहू बाजार में स्थिति नियंत्रण के लिए एसडीएम दीपेश कुमारी, डीएसपी सहित खूंटी थाना प्रभारी पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत करने का प्रयास किया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद मुरहू में धारा 144लगा दिया है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *