रामनवमी पूजा समिति, मेन रोड मुरहू द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

खूंटी: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनवमी पूजा समिति, मेन रोड मुरहू द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार, उपाध्यक्ष रजत उत्सव, आदर्श, मिंटू, राणा, रोहन, सचिन, ऋतिक, सुजल सहित समिति के संरक्षक अरुण साबू, महेश कुमार, शिव कुमार, अरुण कुमार, शशि, बबून, अंकिश, शंकर, आशीष एवं अन्य संस्थापक सदस्य संजय कुमार के नेतृत्व में यह भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस शोभायात्रा में भगवान श्री राम और हनुमान जी की प्रतिमा एवं आकर्षक झांकियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मेन रोड मुरहू के सभी सदस्य, बड़े-छोटे भाई, महिला-पुरुष एवं सभी दुकानदारों ने मिलकर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शोभायात्रा में जय भोले डीजे का विशेष आकर्षण रहा, जो झारखंड में साउंड सिस्टम के क्षेत्र में अपना चौथा स्थान रखता है। इस भव्य डीजे और उसकी श्रृंखला को देखने के लिए जिले सहित झारखंड के कई स्थानों से लोग पहुंचे। कई यूट्यूबर्स की टीम भी इस रोड शो और डीजे प्रदर्शन को कवर करने के लिए मुरहू पहुंची।
समिति द्वारा जिला प्रशासन एवं मुरहू प्रशासन को विशेष धन्यवाद दिया गया, जिनके संरक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक टीम के सहयोग से इस विशाल शोभायात्रा का सफल संचालन किया गया।
समिति ने प्रखंड के उप प्रमुख अरुण कुमार साबु को भी विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस विशाल शोभायात्रा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इतनी बड़ी शोभायात्रा में विशाल डीजे वाहन को शामिल कर उसका सफल संचालन कराना एक बड़ी उपलब्धि रही।
अंत में समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
जय श्री राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *