JCI रांची ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया रामनवमी, झंडा पूजन एवं सेवा कैंप का भव्य आयोजन
रांची: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर JCI राँची द्वारा शहर में विभिन्न धार्मिक और सेवा कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संस्था के ‘टीम विजन’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर में पारंपरिक ‘झंडा पूजन’ के साथ हुई। यहाँ संस्था के सदस्यों ने विधि-विधान से ध्वज की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर 02:30 बजे से सरजना चौक पर एक विशाल ‘राम नवमी कैंप’ का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल हजारों भक्तों के लिए पीने के पानी, आइसक्रीम,शरबत,कचौड़ी और अन्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिसकी शहरवासियों ने काफी सराहना की।
संस्था के अध्यक्ष JC अभिषेक जैन, सचिव JC साकेत अग्रवाल,कोषाध्यक्ष JC ऋषभ जैन , और वीपी-कम्युनिटी JC अनुभव अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि JCI राँची सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर JC ऋषभ छपरिया और को-प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर JC यतन बाथवाल एवं JC शुभम साबू का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर संस्था के अन्य वरिष्ठ सदस्य और भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे, जिन्होंने जय श्री राम के उद्घोष से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता ने दि ।



