राम सेवक राम प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनी

रांची : झारखंड में जनता दल यूनाइटेड पार्टी संगठन का विस्तार जारी है। इसी क्रम में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मेदिनी नगर, पलामू निवासी डॉ राम सेवक राम को जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री महतो ने उन्हें पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं प्रकोष्ठ के शीघ्र विस्तार हेतु उन्हें निर्देशित किया।
श्री राम सेवक राम के मनोनयन पर जदयू के मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, संजय सिंह, मनोज़ सिन्हा, मीडिया प्रभारी ज़फर कमाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा, प्रदेश सचिव बैद्यनाथ पासवान, सुबोध कांत, महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय, कार्यालय सचिव रामजी प्रसाद एवं प्रदेश प्रेक्ता सागर कुमार ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *