खूंटी के कई पंचायतों में कांग्रेस ने भोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया
गणादेश,खूंटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा संचालित भोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में डाडीगुटू पंचायत, तिरला पंचायत के टोढ़केल , जरिया पंचायत के गौरबेडा़, अम्मा पंचायत के कोरकोटोली में अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के राजू जी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , सांसद कालीचरण मुंडा जी, पुर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की शशि भूषण राय मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
हस्ताक्षर अभियान डाडीगुटू ग्राम से शुरू किया गया इस अभियान में प्रभारी जी ने कैसे भाजपा वोट की चोरी कर हर जगह जीत हासिल कर रही है का व्याख्यान किया और चलाये जा रहे इस अभियान को घर घर तक जा ग्रामीणों से हस्ताक्षर कर जिला अध्यक्ष के पास जमा करने की बात कही साथ ही द्वारा जिला अध्यक्ष के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान के प्रति को माननीय राष्ट्रपति को सौपने एवं मुख्य निर्वाचन आयोग को सौंपने की बात कही साथ ही पंचायत कमिटी के पदाधिकारीओं से निवेदन किया कि इस अभियान में आप सभी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा को सहयोग करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर सभी वक्ताओं ने ग्रामीणों के बीच अपनी अपनी बातों को रखा। मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नाईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुण्डू,महिला अध्यक्ष सुनीता गोप,परवेज आलम उर्फ बब्लू, मिनाक्षी तोपनो, अजय कुमार गुप्ता,जोन कन्डुलना,अजय कुमार साहू,जेम्स तोपनो, हेलेन तिडू, सुषमा भेंगरा, रितुराज झा, मगरीता खेस, सम्सुदिन, अनीश मांझी, तलहा खां, कमल मुण्डा, विक्रम नाग, शांता खाखा, हेरमन जी दयाराम टुटी, फुलचंद टुटी, कमल किशोर मुण्डा, आदि उपस्थित थे।



