प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी नवमनोनीत महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई दी

गणादेश,रांची : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कांग्रेस भवन में नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहु, केदार पासवान उपस्थित हुए।  बैठक में विशेष रूप से ‘‘वोट चोर गद्दी छोड’’ हस्ताक्षर अभियान को और अधिक गति देने के लिए सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों में भारी से भारी संख्या में हस्ताक्षर कराने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही महिला कांग्रेस कमिटी की मजबूती एवं कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी नवमनोनीत महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि पार्टी में महिला कांग्रेस विंग बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसको मजबूत करना अति-आवश्यक है, हमारी महिला बहनें ही घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को बताते हुए लोगों को जोड़ने का काम करती हैं। ‘‘वोट चोर गद्दी छोड’’ हस्ताक्षर अभियान हर जिला पंचायत में आयोजित करें यह पार्टी का बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि ‘‘वोट चोर गद्दी छोड’’ हस्ताक्षर अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसे पूरी मजबूती के स ाथ जिलों में कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। साथ ही महिला कांग्रेस की कार्यक्रम को आयोजित कर संगठन को मजबूत करें। बैठक में मुख्य रूप से पिंकी सिंह, जोसिमा खाखा, सुनिता गोप, मेरी तिर्की, नीतू देवी, सुषमा कुमारी, सुनीता देवी, मंजू जोशी, मीनू सिंह, प्रतिमा कूजूर, उर्मिला केरकेट्टा, बेबी देवी, कंचन चौधरी आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *