विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पटना डीएम ने राजधानी के छह प्रशिक्षण केंद्रों का किया निरीक्षण
पटना।राजधानी पटना समेत पूरे जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।शनिवार कोडीएम पटना द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में छः स्थलों पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।वहीं मतदान अधिकारियों व कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट सहित निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में बताया गया।
डीएम द्वारा छह प्रशिक्षण केन्द्रों- कमला नेहरू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा शहीद राजेंद्र प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग- का भ्रमण किया गया। सभी कक्षों में घूम कर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। ईवीएम का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग, मॉकपोल आदि के बारे में दी जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। सभी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। गौरतलब
हो कि डीएम ने*निर्वाचन संबंधी बारीकियों*के बारे में समझाते हुए कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक ढांचा व भारतीय गणतंत्र का आधार है। *हम निर्वाचन कार्य को उत्सवी माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी मतदान दल पदाधिकारियों व कर्मियों को अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, पारदर्शिता व व्यवहार-कुशलता से करना होगा। इसके लिए आप सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों का उपयोग करते हुए अपने-अपने दायित्वों का आयोग के निदेशों के अनुसार निर्वहन करेंगे।
निर्वाचन का गुर सिखाते हुए ज़िलाधिकारी ने कहा कि सभी को अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखनी है। उन्हें सिर्फ पारदर्शी रहना ही नहीं बल्कि पारदर्शी दिखना भी है। निर्वाचन प्रबंधन में आप सभी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।डीएम ने प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों को आपस में सुदृढ़ समन्वय स्थापित कर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने की सीख दी तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं
डीएम ने कहा कि प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी व कर्मी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रतिनियुक्ति की तारीख से निर्वाचन परिणाम के घोषित किए जाने की तारीख तक भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्त समझे जाते हैं। उस अवधि के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के *नियंत्रण, अधीक्षण व अनुशासन के अधीन कार्यरत हैं।
उन्होंने ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया तथा चुनाव से संबंधित अन्य सभी विषय पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिया। ईवीएम हैण्ड्स-ऑन ट्रेनिंग, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि, मतदान पदाधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों सहित निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण माहौल में चुनाव कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे।



