गोड्डा में मिनी गन फैक्ट्री,पुलिस ने किया खुलासा,मकान को किया ध्वस्त
रांची: संथाल परगना क्षेत्र गोड्डा में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने अर्ध निर्मित गन ,कल पुर्जे और मशीन बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गन फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इसका संचालन कौन कर रहा था और यह यहां पर कितने वर्षों से चल रहा था। साथ ही यहां से हथियार कहां कहां सप्लाई की जाती थी।
वहीं पुलिस ने बताया कि गोड्डा के महगामा क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री की सूचना मिली थी। जिसमे कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में हथियार निर्माण में कई उपकरण बरामद हुए हैं। इसके साथ तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।


