रामगढ़ उप चुनाव को लेकर आजसू ने प्रखंडवार प्रभारी को किया नियुक्त

रांची: आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रखंडवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसे लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि गांव एवं वार्डस्तर के कार्यकर्ताओं की टीम को और मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान की गति को और तेज करने के उद्देश्य के साथ रामगढ़ के प्रत्येक ब्लॉक के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कहा कि सभी प्रभारी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर ग्राम संवाद करेंगे।

सूची इस प्रकार है-

गोला – केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो
दुलमी – केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो एवं रविशंकर मौर्य
चितरपुर – केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर एवं हसन अंसारी
रामगढ़ ग्रामीण – प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस
रामगढ़ नगर – केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता
रामगढ़ छावनी – केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *