रांची के मेन रोड  में हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त,एक आरोपी गिरफ्तार

रांचीः  मेन रोड के मल्लाह टोली स्थित एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने तोड़़फोड किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली यह घटना देर रात की है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त की सूचना मिलते ही रांची पुलिस अलर्ट हो गयी है।

मंदिर के आसपास के स्थान को पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी मानसिक रोगी है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। वहीं, पुलिस भी पूजा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है, ताकि शांति और सद्भाव माहौल में पूजा संपन्न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही धार्मिक और साामजिक संस्थाओं के लोग पहुंचे और अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर पुलिस प्रशासन से घटना की जांच करने आग्रह किया है।

इस मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि घटना में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हमारी सरकार ऐसी किसी भी घटना को रोकने में सक्षम है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को विकास के कोई लेना देना नहीं है। उसे मंदिर और मस्जिद और लोगों को एक दूसरे को लड़वाने में समय बीतता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *