घाटशिला उपचुनाव में राजद ने जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर लोगों से वोट करने का अपील की

रांची : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन से जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष मे प्रदेश राजद ने जनसंपर्क अभियान चलाकर सोमेश सोरेन को वोट करने की अपील किया।  प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान यादव के साथ कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा देवी महासचिव सुनीता चौधरी सुरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे। यादव ने लोगों से कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है।  हेमंत के नेतृत्व में राज्य में जनप्रिय सरकार चल रही है। इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार तत्कालीन शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के निधन होने पर उनके बेटे सोमेश सोरेन मजबूत उम्मीदवार है इनके सामने भाजपा के डम्मी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन है। इसलिए लड़ाई काफी कमजोर है। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *