कांके में जल्द होगा आयुष भारत द्वारा राज्यस्तरीय हॉस्पिटल का निर्माण: विस्थापन संघर्ष समिति

कांके: सुकुरहुटू कदमा स्थित कांटा खेल मैदान के पीछे हो रहे आयुष भारत द्वारा राज्य स्तरीय अस्पताल का निर्माण कार्य को पिछले दिनों खेल मैदान का कुछ भूखंड जद में आने के कारण स्थानीय कदमा कांके विस्थापन संघर्ष समिति द्वारा निर्माण कार्य को रूकवाया गया था। शुक्रवार को संबंधित उपरोक्त हॉस्पिटल निर्माण विभाग के इंजीनियर सु कुमार मंडल एवं कदमा कांके विस्थापन संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल के बीच निर्माण कार्य क्षेत्र पर वार्ता हुई।
दोनों पक्षों की आपसी समझौता में सहमति बना की वर्तमान में हो रहे निर्माण को खेल मैदान से लगभग 20-25 फीट पीछे हट कर पुराना बाउंड्री लाइन के सीध से कार्य करेंगे और भविष्य में भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा खेल मैदान की तरफ पार्किंग, गेट या अन्य किसी भी प्रकार का गतिविधि नहीं करने पर सहमति बनी। साथ ही भविष्य में स्थानीय लोगों को रोजगार एवं नौकरी में प्राथमिकता देने पर भी अस्पताल प्रबंधन के साथ विस्थापन संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों का सकारात्मक पहल और चर्चा के लिए सहमति बना।
मौके पर वार्ता के लिए मुख्य रूप से विस्थापन संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर, राजेंद्र महतो,अतीत कुमार, राजकुमार महतो,मनोज महतो, विकास कुमार,गोविंद महतो, कुंदन महतो शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *