निकाय चुनाव को लेकर सभी कमर कस ले : मंटू यादव
बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर बोकारो परिसदन में बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई ,बैठक को संबोधित करते हुए बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने झामुमो नेता मंटू यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए चास नगर निगम क्षेत्र और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के हर एक बूथ को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। मंटू यादव ने कहा कि चुनाव में सफलता की कुंजी बूथ प्रबंधन में निहित है। हमारा लक्ष्य हर बूथ पर संगठन को अभेद्य बनाना है। मंटू यादव ने बोकारो महानगर क्षेत्र में सक्रिय सभी वर्ग संगठनों के तत्काल विस्तार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह विस्तार प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए ताकि संगठन की पहुँच और शक्ति में वृद्धि हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक मजबूत और विस्तारित संगठन ही पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाएगा।आगे महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी तय की। उन्होंने महिला मोर्चा से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।।मंटू यादव ने संगठन में अनुशासन और कार्यशैली को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, संगठन हित को सर्वोपरि रखने वाले और पूरी निष्ठा से काम करने वाले लोग ही आगे रहेंगे।यह बैठक आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। बैठक को महानगर सचिव मदन कुमार महतो ने संचालन किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, बी के चौधरी, अशोक मुर्मू, संजय केजरीवाल, मनोज हेंब्रम भोलू खान, मिथुन मंडल, नैयर जमाल, आलोक सिंह, चंदू सिंह मुंडा, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, दीपक महतो आदि मौजूद थे ।



