झूठ और फरेब अब भाजपा का हथियार बन चुका है: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल के दौरान कई विभागों में भ्रष्टाचार हुए हैं। कैग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इसमें सबसे अधिक रेलवे,गृह विभाग,स्वास्थ्य विभाग और वित्त विभाग है। इतना अधिक जब तीन मंत्रालय का घोटाला है तो शेष विभाग का जब रिपोर्ट आएगा तो फिर क्या होगा। कैग का एक और रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 22-23 का आया है। यह रिपोर्ट उत्तराखंड राज्य का है। रिपोर्ट के मुताबिक 11महीना सभी ३८ विभाग में कोई खर्च नहीं दिखाया गया । केवल मार्च महीने में २७००करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह सारी चीजें अब अब बाहर आ रही है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि न खाऊंगा और न किसी को खाने दूंगा,यह पीएम मोदी ने 2014 में किले से जनता को संबोधित करते हुए कहा था। यही नहीं इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर जनता को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर प्रहार किया था। लेकिन पीएम मोदी के नौ साल के शासन में अरबों रुपए के घोटाले हुए हैं। भाजपा के नेता केवल जनता के बीच झूठी घोषणा करते रहे,हर दिन ढाई सौ किमी रोड बनता है,सभी जगह एम्स बनकर तैयार है,लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। इस तरह कई विभागों के झूठे कार्यों को भाजपा प्रचारित करती रही। इसका जब पड़ताल किया गया तो पता चला की अरबों रुपए डकार कर लोग बैठे हुए हैं। समाज कल्याण के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। फर्जी छात्रों को छात्रवृत्ति दिया गया है। करोड़ों रुपए लूटे गए। सबसे काबिल स्वस्थ्य मंत्री है, वहां भी आयुष्मान भारत योजना में घोटाला हुआ है। सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।
अब तो सीवीसी ने भी अपने रिपोर्ट में कहा है कि सबसे अधिक घोटाला गृह मंत्रालय,रेल मंत्रालय, वित्त मंत्रालय,उसमे एक लाख से अधिक है। इतना बड़ा भ्रष्टाचार,परिवारवाद का आरोप,इसपर भाजपा के शीर्ष नेता या पीएम मोदी को बोलना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार की तीनों एजेंसियां ईडी,सीबीआई और आईटी एक्टिव हो जाती है। दिल्ली के घोटाला में ये सभी एजेंसी कहां है। इस सारे विभाग में आईएएस और मंत्री का गुजरात कनेक्शन है।
भाजपा भ्रष्टाचारियों को अपने शरण में ले कर उसे पाक साफ घोषित कर देती है उसे मंत्री या उप मुख्यमंत्री बना देती है।
वहीं बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल जी आजकल घूम रहे हैं। बाबूलाल मरांडी को कैग की रिपोर्ट पर बोलना पड़ेगा। बाबूलाल मरांडी अब डबल इंजन का सस्पेंसन बन गए हैं।उन्होंने कहा भाजपा सिर्फ और सिर्फ लोगों के बीच भ्रम पैदा करना, लोगों के बुनियादी सवालों से मुंह फेर लेना,सांप्रदायिक अलगाववाद को आगे बढ़ाना ,यह अब इस केंद्र सरकार की नीति और नियति बन गई है। इंडिया गठबंधन तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि डुमरी उप चुनाव इसकी शुरुआत करेगा और 24 इसका अंत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *