पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में होगा कांटे की टक्कर,आपने सामने होगें चाचा भतीजी का मुकाबला

अनूप कुमार सिंह
पटना: पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में इस बार होंगे कांटे की टक्कर !और जोरदार होगा चाचा- भतीजी में महासंग्राम।भीष्ण गर्मी के साथ साथ धीरे धीरे राजनीति गलियारों मे कई तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। 1 जून की तारीख जैसे जैसे आगे बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे राजनीतिक महामुकाबला तेज हो गया है। राजनीतिक पारा भीषण गर्मी की तरह काफी बढ़ रही है। पहले और दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के बाद कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।एनडीए व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच जोड़ घटाव का दौर चल रहा है। सभी अपने-अपने गठबंधनों को जीत की गारंटी बता रहे हैं।एक तरफ राजद गठबंधन के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं व नेताओं की मानें तो इंडिया गठबंधन दो चरणों के हुए मतदान के रुझान के बाद एनडीए गठबंधन पर भारी पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन के छोटे बड़े नेताओं व राजनीति कार्यकर्ताओं की मानें तो अपनी अलग तरह के दावे हैं।वे लोग भी एनडीए गठबंधन को बीते दोनों चरण के हुए मतदान में बड़े पैमाने पर जीत के दावे कर रहे हैं।
बीते दोनों चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद आ रहे आंतरिक रुझानों से राजद गठबंधन के नेताओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती भी समर्थकों के साथ सघन प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। जनसम्पर्क अभियान में जुटे कई राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने को काफी आगे बढ़त बनाए हुए बता रहे हैं। तो दूसरी तरफ एनडीए गटबंधन के भाजपा प्रत्याशी वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव को इस बार कड़े चुनौती देने की बात कहते हैं।
वही वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव को भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रामकृपाल यादव लगातार दो बार से जीत रहे हैं।उनकी लोकप्रियता की भी काफी परख होगी। लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाना इस बार चुनौती होगी। वोटरों की अपेक्षाएं भी बड़ी होती हैं। उससे पार पाना भी कम जोखिम भरा काम नही होता है।उनकी कार्यो की मूल्यांकन भी लोग करेंगे। वैसे एनडीए गटबंधन की भी अपनी जीत के बड़े दावे हैं।मोदी सरकार व मोदी मैजिक व राम के सहारे नैया पार होने की उम्मीदें है।
बहरहाल पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र का आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होने वाले हैं। इसकी वजह से दोनों गठबंधन के कार्यकर्ताओं को पर्याप्त समय चुनाव प्रचार के लिए मिल रहे हैं। लेकिन चुनाव प्रचार अभियान से पहले दौर के चल रहे इस प्रारंभिक प्रचार में कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह है। तो दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन के बीच भी लगातार जोश दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार अभियान की तस्वीरें अभी सामने नहीं आ रही हैं । जैसे जैसे समय बीतेगा राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी।उतार चढ़ाव की दौर भी आते जाते रहेंगे। हर दिन समीकरण बने बिगड़ेगे।देखना होगा की आखिर में विजय किसके हाथ लगती है। यह तो वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है की राजनीतिक घमाशान के साथ जीत के दावे और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी खूब चलेगा।
दोनों गठबंधनों के बीच मतदाताओं को अपने उम्मीदवार को लेकर जांच परख करने का भरपूर समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *