भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में मनाया संविधान दिवस

रांची: संविधान दिवस पर शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें झारखंड से राज्य राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश के महामंत्री आदित्य साहू उपस्तिथ होकर पुष्पंजली अर्पित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए 26 नवंबर का दिन खास अहमियत रखता है। 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इसे पूरा करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ। देश 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day 2022) के तौर पर मनाया जाता है। संविधान दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आखिरी बैठक थी। इसमें बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था। उन्‍होंने कई चुनौतियों का जिक्र किया था। आंबेडकर ने इसमें आर्थिक और सामाजिक असमानता पर मसला उठाया था ।
इस कार्यक्रम में सूरज चौरसिया,मिक्कू जी,चितरंजन मोहन्ती,जोगेन्द्र लाल,सुनील साहू,सुबोधकांत,नीरज पासवान,सिता राम रवि,सीमा पासवान,युवराज पासवान,किशोर राम,लाल सिंह,उमेश नंदन उपस्तीथ हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *