14मई को विद्यापति स्मारक समिति मां जानकी महोत्सव का आयोजन करेगी

रांची: विद्यापति स्मारक समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा ने कहा कि14मई को जेल रोड स्थित पुलिस क्लब में समिति के द्वारा धूमधाम से मां जानकी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वे बुधवार को समिति कार्यालय।में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर होंगे। उद्घटनकर्ता विद्यानाथ झा विदित तथा विशिष्ट अतिथि बी एन मिश्र (सेवानिवृत भा. पु. सेवा), रितु कुमार (अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय), श्री अजय नाथ झा (भा. प्र. से.), सुरेन्द्र कुमार झा (भा. पु. से.), श्री नवीन जायसवाल (विधायक, हटिया विधानसभा), वीर कुंवर सिंह (ए एस पी, सी बी आई) एवं प्रदीप कुमार झा (सेवानिवृत कर्नल, भारतीय सेना) होंगे।
समिति के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री सियाराम झा सरस को वैदेही पुरस्कार 2023 समिति के द्वारा प्रदत्त किया जाएगा। साथ हीं साथ समिति ने यह निर्णय लिया कि अलग अलग क्षेत्रों से मिथिला समाज को गौरवान्वित करने वाली साथ मिथिला पुत्रियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका नाम निम्नलिखित है:

  1. डा. नीना झा (चिकित्सक)
  2. डॉ. स्वेता झा (जनरल फिजिशियन)
  3. डा. आकांक्षा चौधरी (डेंटल सर्जन, झारखंड सरकार)
  4. डॉ. चेतना झा (पत्रकार)
  5. श्रीमति रश्मि चौधरी (आधुनिक व्यवसाय)
  6. सुश्री स्वाति झा (मेधावी छात्रा, सी ए)
  7. श्रीमति कुमुद झा (समाजिक कार्यकर्ता)
    इस कार्यक्रम में कवि गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देश के मशहूर मैथिली गायक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। इस प्रेस वार्ता में लेखानंद झा, उदित नारायण ठाकुर, श्रेष्ठ नारायण झा, बी के झा, राम नरेश सिंह, सिया राम झा सरस, डॉक्टर बच्चा राम झा, श्रीराम मिश्र, दिलीप झा, रंजीत लाल दास, अशोक मिश्रा, संजीव मिश्रा, संजीव ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *