एसएसबी के जवानों ने स्कूली बच्चों को दिया योग का प्रशिक्षण
अररिया :अररिया के जयप्रकाशननगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एसएसबी 52वीं वाहिनी की ओर से 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली शिक्षक,छात्र और छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया।एसएसबी के सीमांत मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देश पर एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमांडेंट के पहल पर योग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक दिल बहादुर एवं मुख्य आरक्षी मनीष कुमार ने योग शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया।इस कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार यादव,11 शिक्षक समेत डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।एसएसबी की ओर से योग दिवस को लेकर योग के प्रति अममजनों में रुझान बढ़ाने को लेकर प्रतिदिन योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर चलाया जा रहा है,जिसमे बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े शामिल हो रहे हैं।



