रफ्तार का कहरः तेज रफ्तार बस ने बाइक को चपेटे में लिया, दो की मौत
हजारीबागः हजारीबाग में तेज रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। घटना बड़कागांव के राजाबागी के पास हुई। जहां तेज रफ्तार से आ रही बस ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया हया। जिसमें दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान केरेडारी प्रखंड के के कुलेश्वर महतो के रुप में की गई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान 13 वर्षीय अनुराधा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सुनीता देवी और सुधीर कुमार शामिल हैं। घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुलेश्वर महतो अपने परिवार के साथ भगिनी की शादी में शरीक होने ओरिया बहरी गए थे. शादी से वापस लौटने के दौरान जाबागी के पास तेजी से आ रही यात्री बस ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया।