लोयोला ग्राउंड में ऑल चर्चेज क्रिसमस गैदरिंग में शामिल हुए तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा

खूंटी: खूंटी में आयोजित भव्य क्रिसमस मिलन समारोह में तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा उन्होंने मसीही समाज के साथ खुशियाँ साझा कीं और प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने समस्त क्षेत्रवासियों को क्रिसमस और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रभु यीशु का जीवन हमें सेवा, शांति और प्रेम की प्रेरणा देता है। खूंटी और तमाड़ की यह पावन धरती हमेशा से आपसी सौहार्द की प्रतीक रही है। हमें मिलकर इस भाईचारे को और मजबूत करना है।”

आयोजकों की सराहना

विधायक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सामुदायिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिलन समारोह में झामुमो प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने भी अपनी शुभकामनाएं साझा कीं और कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीतों और नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया। विधायक विकास कुमार मुंडा ने उपस्थित जनसमूह के साथ काफी समय बिताया और उनकी सुख-सुविधाओं की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर कमलेश महतो,एजाजुल अंसारी,अरविंद कुमार,प्रदीप मुंडा,बासु सेठ,कमिटी मेंबर -ऑल चर्चेज कमेटी के अध्यक्ष- अलोक अनुराग तोपनो, सचिव- सुप्रीनयन भेगरा, जेज़रार अमरें होरो, फादर अमित बारला, जायतून तोपनो, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *