जिस पर पत्नी की हत्या मामले में एफआइआर हुआ, उस शख्स की पत्नी निकली जिंदा

गणादेश डेस्कः जिस शख्स पर पत्नी की हत्या के मामले में एफआइआर दर्ज हुआ था, उसकी पत्नी जिंदा निकली। वह शख्स कानून की नजर में फरार चल रहा है। मामला यह है कि छत्तीसगढ़ के रवींद्र यादव और झारखंड के गढ़वा जिले की प्रियंका दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों के एक तीन साल का बच्चा भी है। तीन साल पहले आपसी विवाद में प्रियंका पति को छोड़कर गढ़वा चली आई थी। इधर, पति उसकी तलाश करता रहा, लेकिन पता नहीं चला। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। तब से लेकर अब तक रवींद्र पुलिस की नजर में हत्या के आरोप में फरार चल रहा था।
इधर, रवींद्र ने तीन साल के बाद अपनी पत्नी को शुक्रवार को जिंदा गढ़वा शहर के पिपराकला मोहल्ला में एक किराया के मकान से ढूंढ निकाला और इसकी सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दी, लेकिन उन्होंने मामला रंका थाना का बताकर वहां भेज दिया। वहीं पत्नी ने पति के साथ नहीं रहने और बच्चे को वापस करने की बात कही। कहा, बच्चा वापस नहीं किया तो समझौता नहीं करेंगे। रवींद्र प्रियंका को साथ में घर ले जाने की उम्मीद में गढ़वा में रुका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *