जगरनाथपुर बड़ा खटाल शिव मंदिर में हुआ शिव चर्चा,बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगरनाथपुर बड़ा खटाल स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को शिव चर्चा का आयोजन किया। साथ ही महिलाएं शिव के भजनों पर झूमी। शिव चर्चा में बालमतिया देवी ने कहा कि शिव सबके गुरु हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव आदि से लेकर अंत तक विद्यमान हैं।वे सृष्टि के निर्माण कर्ता व परम गुरु है। गुरु के बिना ज्ञान की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। गुरु के सानिध्य में ही अपने इष्ट देव प्राप्त कर सकते हैं। बालमतियां देवी ने कहा कि स्थानीय राजद नेता गौरीशंकर यादव के द्वारा इस क्षेत्र में हमेशा शिव चर्चा का आयोजन किया जाता है। हमलोग सभी शिवभक्त गौरीशंकर यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं
शिव परिवार में अन्य सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *