बकाये मजदूरी की शेष राशि दिलाने के लिए डालसा प्रयासरत

खूंटी : 33 वर्षीय बंधुवा मजदूर पतरस तोपनो को डालसा द्वारा मुक्त कराया गया।  वह रनिया थाना अंतर्गत टंगराटोली,मरचा गांव  का रहने वाला है।
मुक्त हुया पतरस के पिता लुकास तोपनो एवं उसकी बहन सीमा समद ने डालसा,खूंटी को आवेदन समर्पित करते हुए उसको मुक्त कराने की गुहार लगाई थी।  आवेदन में पिता ने बताया था कि उसका बेटा पतरस तोपनो बर्ष 2021 में काम करने के लिए गोवा गया था।वहां वह माड़गांव रेलवे स्टेशन के समीप स्थित द वुड रैस्टोरेंट में काम करने  लगा,जहां उससे  बंधुवा  मजदूर के रूप में कार्य  लिया जाने लगा। उक्त  रैस्टोरेंट  के संचालक द्वारा उसे न तो मजदूरी दी जाती थी और ना ही उसे अपने घर वापस आने  दिया जा रहा था। इस वजह से पतरस के परिजन पिछले चार बर्षों से  परेशान थे।

गोवा में बंधुवा मजदूर बना पतरस तोपनो  जिला विधिक सेवा प्राधिकार,खूंटी के अथक प्रयास  एवं श्रम विभाग के सहयोग से  02 अगस्त 2022 को अपने घर  वापस  आ गया। साथ ही उसे मजदूरी के रुप में 50 हजार  रुपये  मिले। मजदूरी के 2,6100 रुपये  रैस्टोरेंट के संचालक के पास बकाया रह गया है। इस बकाया की राशि को पतरस तोपनो को दिलाने के लिए डालसा,खूंटी प्रयासरत है।
उक्त जानकारी डालसा,खूंटी के सचिव ने दी।

=

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *