भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र में चलाएगी पोषण अभियान

रांची :भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में 19 अप्रैल को चलाए जाने वाले पोषण अभियान के लिए अहम बैठक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में केंद्र द्वारा निर्देशित पोषण अभियान पूरे प्रदेश के हर आंगनवाड़ी तथा उन क्षेत्रों में विशेष तौर पर जहां बच्चों का कुपोषण के कारण उनका शारीरिक विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है।
अभियान में धात्री महिलाएं गर्भवती महिलाएं इत्यादि को पोषण सामग्री वितरण किया जाएगा। ताकि हमारे देश में कुपोषण से हो रही समस्याएं को दूर किया जा सके।
यह अभियान पूरे देश में महिला मोर्चा के द्वारा 19 अप्रैल को चलाया जा रहा है।

आज की इस अहम बैठक में प्रदेश महामंत्री मंजू लता दुबे ,डॉक्टर सीमा सिंह ,उपाध्यक्ष रूपा सिंह, सरिता पांडे ,मंत्री रेनू तिर्की, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल पदाधिकारी पिंकी खोया ,कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति पुनीता राय अमिता भाटिया,लक्ष्मी कुमारी इत्यादि मोर्चा की बहनें उपस्थित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *