भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के शाह अजीज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए
गणादेश,रांची : भारत एवं नेपाल के बीच दिव्यांगजनों का 03 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच सीरिज- चैंपियन स्पिरिट कप के तीसरे मैच में 4 विकेट की शानदार जीत हासिल कर 3-0 से क्लीन स्वीप कर कप पर कब्जा किया। नेपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रमजान अली के 53 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन बनाए। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के शाह अजीज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। जवाब में आकिब मालिक के 36 गेंदों में 71 रन और धर्मेंद्र कुमार के 17 रनों के बदौलत 133 रनों का लक्ष्य 06 विकेट खोकर 17.2 1ओवरों में हासिल कर लिया।विदित हो कि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर अनगड़ा स्थित अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम राँची में झारखण्ड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा राउन्ड टेबल इंडिया झारखण्ड विकलांग जन फोरम, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, झारखण्ड सरकार, एनटीपीसी, पी.एन.बी, एच.पी, सीएमपीडीआई, मेघा दूध, लीड्स, सेवा सदन कोडरमा, झारक्राफ्ट, आशा, मिशन ब्लू फाउंडेशन, लोक मंगलम सोसाइटी, टेन्डर हर्ट स्कूल, धुनकी, नव भारत जागृति केंद्र, केंपटी, जेनिथ, ऊषा मर्टिन सहित अन्य स्थानीय स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।
विजेता और उपविजेता टीम को झारखंड के आईजी सीआईडी श्री असीम विक्रांत मिंज ने ट्राफी प्रदान किया इस अवसर पर टेंडर हर्ट विद्यालय द्वारा विजेता को 31000 , उपविजेता को 25000 तथा व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 2100 का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा किरण झा, पंकज सोनी, अनुराधा मुंडा, हारून रशीद , भगवान तलवारे, राउंड टेबल इंडिया के आकाश खोसला, अर्पित जैन, पीयूष सरावगी, यश सिंह, आदित्य, राजेंद्र शाही मुंडा, अनिल चौधरी, रश्मि प्रिया, महताब आलम अंसारी, उषा मार्टिन के सभी माननीय सदस्य का सहित स्थानीय सामान्य प्रतिनिधि शामिल थे।
मैच के आयोजन में मुकेश कंचन, राहुल मेहता, सरिता सिन्हा आदि ने मुख्य योगदान दिया।



