मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी बनाएं: कर्मवीर सिंह

रांची:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी का मार्गदर्शन हुआ।
मंच पर सांसद संजय सेठ,रांची महानगर के प्रभारी एवम प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह उपस्थित थे।
संचालन महामंत्री वरुण साहू ने एवम धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बलराम सिंह ने किया।

बैठक में रांची महानगर जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी काजल प्रधान,हेमंत दास,सूरज चौरसिया,राजश्री जयंती,शिवपूजन पाठक,रवि भट्ट,प्रेम मित्तल,संदीप वर्मा संजय जायसवाल,रमेश सिंह,निशी जायसवाल,शोभा यादव, जायसवाल, कृपा शंकर सिंह,महानगर उपाध्यक्ष नीरज सिंह, जीतेंद्र पटेल, जीतेंद्र वर्मा,राजू सिंह,आरती वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव,विनोद महतो, पिंटू जायसवाल,सुकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण कार्यक्रम में केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ही शामिल नहीं हों बल्कि यह कार्यक्रम सर्व व्यापी और सर्व स्पर्शी बने। इसमें समाज के सभी वर्ग जाति , धर्म ,संप्रदाय के लोग पहुंच कर सुने।

उन्होंने कहा कि आम जनता प्रधानमंत्री जी से बेहद प्यार करती है। उनकी हर बातों पर जनता विश्वास और भरोसा करती है।
उन्होंने कहा कि 100वा संस्करण भारत के राजनीतिक इतिहास में एक दस्तावेज होगा जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

कहा कि नरेंद्र मोदी जी भारत के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है।

उन्होंने महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का 100 वा कार्यक्रम एक उत्सव बने ऐसा प्रयास हम सभी कार्यकर्ता मिलकर करें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि ठान लें तो सफलता गगनचुंबी हो जाती है।

बैठक को महानगर प्रभारी मनोज सिंह ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *