पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी

चमोली ( उत्तराखंड) । प़ांतीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ( संबद्ध – आई एफ डब्ल्यू जे ) जिला इकाई चमोली द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज
पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका बिषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्टस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने कहा कि आज रंग विरंगी पंक्षी, तितलियाँ जीव जन्तुएं विलुप्त हो रही है। उत्तराखंड में उमस‌ है पहले उसके कारण की खोज और संरक्षण के लिए पहल करना होगा, तभी पर्यटन और पर्यावरण सुरक्षित हो पाएंगे।
कार्यशाला को राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा,राष्ट्रीय उपाधयक्ष राष्ट्रीय महासचिव जंगा रेड्डी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, संजय जैन , राष्ट्रीय सचिव एस एन श्याम सहित चमोली के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक आदि ने अपने अपने विचारों को विस्तार से रखा। सभी पदाधिकारियों के साथ बिहार प़ेस मेन्स यूनियन के प़देश अध्यक्ष अनमोल कुमार सहित कई राज्यों के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *