दुनिया का सबसे बड़ा शराब घोटाला भाजपा ने किया है: संजय सिंह

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा शराब घोटाला भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किया है।
उन्होंने सांसद मामुंटा रेड्डी का नाम लिया कहा केजरीवाल के खिलाफ बयान देने की धमकी दिया। उन्होंने जब बयान देने से इंकार किया तो उसके बेटे राघव मामुंटा को गिरफ्तार कर लिया जाता है। तीन बयान बाप का और पांच बयान बेटे का। पांच महीने के बाद वह जेल से छूट जाता है। वहीं साजिश का हिस्सा बन जाता है। पांच महीने के प्रताड़ना के बाद वह बदल जाता है और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देता है। बाप बेटे के नौ बयानों में केजरीवाल का कही जिक्र नहीं था। बाद में उसे केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया जाता है।
संजय सिंह ने मामुंटा रेड्डी के साथ पीएम मोदी की फोटो को दिखाया। कहा शराब घोटालेबाज के साथ पीएम मोदी के साथ क्या रिश्ता है। उनको टीडीपी का टिकट मिला हुआ है। जिसे ईडी और भाजपा घोटालेबाज कहती है।
उन्होंने कहा शराब घोटाला में भाजपा के शीर्ष नेता शामिल है। ईडी की यह सब नहीं दिख रहा है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला में फंसाने का काम किया है। सच्चाई एक दिन सामने आएगी और जनता के सामने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *