हत्या करने के इरादे से गए दो अपराधियो को गांव वालों ने पकड़ा, पीट पीट कर अधमरा कर पुलिस को सौप

हजारीबाग केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के ग्राम किरिगढ़ा गांव निवासी भरत महतो के घर पर में दस मार्च की देर रात बारह बजे हत्या करने के इरादे से पहुंचे थे! घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सुनील महतो पिता भरत महतो देर रात अपने घर से लघुसंका के लिए निकला था! पुर्व से घात लगाए अपराधियों से सुनील महतो का सीधा सामना हो गया!अपराधियों द्वारा सुनिल महतो पर गोली चलाया गया! गोली कट्टा पिस्टल में फंस जानें के कारण नही चली! इस बीच अपराधियों और सुनिल महतो में झड़प हो गई! इसी क्रम में अपराधियों ने सुनिल महतो के ऊपर। चाकू से हमला कर दिया! हो हल्ला सुनकर सुनिल के पिता भरत महतो भी जग गए!अपराधियों ने भरत महतो के ऊपर भी हमला कर दिया! हो हल्ला सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई! रात में ही गांव की घेरा बंदी कर दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी! पीट पीट कर अधमरा कर दिया! पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास से ग्रामीणों ने दो देसी कट्टा और एक चाकू बरामद किया है! ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोनों अपराधी की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी विनोद भुईयां और लोकन महतो उर्फ लोकनाथ महतो बताए जा रहे हैं! दोनों अपराधियों की ग्रामीणों की पिटाई के कारण हालत गंभीर बनी हुई है! केरेडारी थाना प्रभारी नियेल गोडवीन केरकेट्टा घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों अपराधियों को कब्जे में लेकर इलाज करने के लिए निकल गए हैं! और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए हैं!
अपराधियों के संदर्भ में पुलिस सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार घायल दोनों अपराधियो का अपराधिक रिकार्ड रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *