जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022

नई दिल्ली : भारत ने 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। सभी प्रतियोगियों को हराकर जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 बन गई हैं। इस इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था।
प्रतियोगिता में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ तो सरगम कौशल स्टेज पर भावुक होती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं, जो उनके खुशी के आंसू थे।
ताज जीतने के बाद सरगम कौशल को हस्तियों से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है। अदिति गोवित्रीकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-इस जर्नी का हिस्सा बन कर खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है। 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ा दिया था।
मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल एक शिक्षक और मॉडल हैं। सरगम की शादी 2018 में हुई थी। कॉन्फिडेंस और सुंदरता साथ लेकर अमेरिका के लास वेगास पहुंची सरगम कौशल खिताब अपने नाम करके ही भारत वापस लौटीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *