75 वर्षीया विधवा वृद्धा की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

संजय मिश्रा
सरायकेला। सरायकेला थानांतर्गत खापरसाई गांव में 75 वर्षीया विधवा वृद्ध महिला की हत्या होने की मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान बुधनी बोयपाई के रूप में की गई। जो अपने मृत भतीजे की विधवा बहू और उसके तीन बच्चों के साथ रह रही थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम तकरीबन 7:00 बजे अभी खाना खाकर सो गए। रात के तकरीबन 9:00 बजे बहू रांदाय बोयपाई ने देखा कि बुधनी के सिर के दाहिने भाग पर गहरा चोट का निशान है। और काफी मात्रा में खून निकल रहा है। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पंचायत के मुखिया सोमा पूर्ति को भी दी गई। परंतु रात अधिक होने के कारण घटनास्थल पर कोई नहीं पहुंच पाए। शनिवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और मामले की छानबीन करते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। इधर घटना की सूचना पर जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश घटना स्थल पहुंच कर पूरे मामले की जांच करते हुए जानकारी ली। बताया गया कि मृत विधवा को 20 वर्ष पूर्व ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह मायके में रह रही थी। 10 वर्ष पूर्व उनके पति स्वर्गीय सोमा हेंब्रम का भी मृत्यु हो चुका है। जिसके बाद मायके में अपने स्वर्गीय भतीजे के परिवार के साथ रह रही थी। इस बीच उसकी भतीजे की भी मौत हो गयी और वह फिलहाल भतीजे की विधवा बहु और बच्चों के साथ रह रही थी। बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर दी गयी। एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
बताते चलें कि सरायकेला थाना क्षेत्र का खापरसाई गांव एक शिक्षिका के नृशंस हत्या का गवाह रहा है। जब वर्ष 2018 के जुलाई महीने में एक सिरफिरे ने एक शिक्षिका का गला काटकर सिर को हाथ में लेकर घंटों क्षेत्र का पैदल चक्कर लगा रहा था। बाद में काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उक्त सिरफिरे को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *