झारखंड का नागपुरी गायक को यौन शोषण के आरोपी, भेजा गया जेल

रांची। झारखंड का नागपुरी गायक यौन शोषण का आरोपी निकला। नागपुरी गायक का नाम सगीर खान है। उसके खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वह धनबाद का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ एक युवती ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्र के साथ एक प्रोग्राम करने के लिए धनबाद गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गायक सगीर के साथ हुई। जान पहचान के बाद सगीर ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने इन्कार कर गया।
इसके बाद बीते 11 अप्रैल को पीड़िता अरगोड़ा थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सगीर को जेल भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *